बागपत, जनवरी 9 -- बड़ौत। कम्पोजिट विद्यालय की एक शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उसका समायोजन गलत तरीके से अंगदपुर जौहड़ी कर दिया। शिक्षिका ने डीएम से इस मामले की शिकायत की है। नगर निवासी दिपाली जैन ने बताया कि वह कम्पोजिट विद्यालय जलालपुर में 9 साल से शिक्षिका है। वर्तमान में वह एसआईआर में कार्य कर रही है। कोर्ट के आदेश के अनुसार एसआईआर में लगे बीएलओ स्थानांतरण नहीं हो सकता। इसके बाद भी उनका स्थानांतरण अंगदपुर जौहड़ी कर दिया है। उसे बताया कि गया वरिष्ठता के आधार पर उसका स्थानांतरण किया है,जबकि स्कूल में उनसे कई वरिष्ठतम शिक्षक है। आरोप लगाया कि उनका गलत तरीके से समायोजन किया गया है। इस मामले की शिकायत शिक्षिका ने डीएम से की है। डीएम से इस मामले की जांच बड़ौत एसडीएम भावना सिंह को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.