शिक्षिका ने की छात्रा की बेरहमी से पिटाई, डीएम से शिकायत
मैनपुरी, मई 5 -- विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव भांवत स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका द्वारा छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रा द्वारा पहाड़ा न सुनाने पर शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई कर दी। जिससे छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान आए हैं। घटना के बाद छात्रा के बाद पिता ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम से मामले की शिकायत की है। ग्राम भांवत निवासी सत्यप्रकाश सैनी की 6 वर्षीय पुत्री अनन्या प्राथमिक विद्यालय भांवत में कक्षा एक की छात्रा है। मंगलवार सुबह अनन्या रोजाना की तरह स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान विद्यालय की शिक्षिका वंदना ने बच्ची से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा तो बच्ची नहीं सुना पाई। इसी बात को लेकर शिक्षिका ने बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। अनन्या की बड़ी बहन भी उसी स्कूल में पढ़ती है, उसने घर आकर परिजनों को बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.