पीलीभीत, जून 2 -- पीलीभीत। दिल्ली के आईटीओ स्थित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली जिले की शिक्षिका एवं एजुकेटर नेहा पंत जोशी को सावित्रीबाई फुले टीचर एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारत एजुकेशन फोरम एवं अपना विद्यालय एनजीओ की ओर से देशभर से चयनित कुछ चुनिंदा शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षिका नेहा पंत जोशी एक अनुभवी एजुकेटर, ट्रेनर और लाइफ स्किल्स कोच हैं, जो पिछले कई वर्षों से बच्चों, शिक्षकों एवं विद्यालयों के साथ कार्य उनके संपूर्ण विकास व थियटर इन एडुकेशन में काम कर रही हैं। अपने लगभग 15 वर्षों के पेशेवर अनुभव में उन्होंने दिल्ली-एनसीआर, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में कॉरपोरेट सेक्टर के साथ भी कार्य किया है। नेहा पंत शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रमोद पंत एवं कुमकुम पं...