हाजीपुर, मई 28 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर में एक ऐसी शिक्षिका हैं जो शिक्षा विभाग के सारे नियमों को ताक पर रखकर चल रही हैं। शिक्षिका घर बैठे ई-शिक्षा कोष पर भी ऑनलाइन हाजरी बना लेती हैं। कभी-कभार विद्यालय आकर ऑफलाइन हाजरी भी मेन्टेन कर लेती हैं। इस संदर्भ में मामले का खुलासा तब हुआ, जब चैनपुर गोरौल की रंजना सिंह पति संतोष कुमार सिंह ने सूचना के अधिकार से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर की शिक्षिका अर्चना कुमारी के ऑनलाइन और ऑफलाइन हाजरी के विवरणी की सत्यापित प्रति विभाग से प्राप्त की। बताया गया है कि ऑन लाइन और ऑफलाइन में हाजरी बनाने का समय अलग-अलग है। यह भी पढ़ें- अनधिकृत रूप से गायब होने में विद्यालय के एचएम से स्पष्टीकरण यही नहीं ऑन लाइन हाजरी का अक्षांशीय एवं देशांतर स्थिति ज्यादातर...