जामताड़ा, अप्रैल 1 -- शिक्षिका गायत्री चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई मिहिजाम,प्रतिनिधि।मध्य विद्यालय मल्लिकपाडा में मंगलवार को शिक्षिका गायत्री चौधरी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक विद्या सागर द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना एवं अतिथियों के स्वागत गान से हुआ। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने गायत्री चौधरी के लंबे एवं समर्पित कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक दाउद अंसारी, महेश्वर घोष सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने उनके अन...