शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान
श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- श्रावस्ती। लखनऊ के चारबाग स्थित होटल अंबर में रविवार को शैक्षिक संवाद मंच की ओर से पुस्तक विमोचन व शिक्षक सम्मान समोराह का आयोजन किया गया। जिसमें गिलौला बाजार निवासी शिक्षिका व एआरपी निष्ठा दीक्षित को शैक्षिक संवाद मंच के राष्ट्रीय अभियान विद्यालय बनें आनंदघर की साधना में उनके उम्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान-2026 व प्रभावी लेखन और उत्कृष्ट वैचारिक योगदान के लिए अन्विति सृजन शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षिका को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया है। शिक्षिका की इस उपलब्धि पर जनपद के शिक्षा जगत और उनके सहयोगियों में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.