किशनगंज, अप्रैल 15 -- पोठिया। बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को पोठिया की शिक्षिका निधि चौधरी को सर्वोदय संस्था की ओर से कटिहार स्थित टाउन हॉल में एक सम्मान समारोह आयोजित कर साहित्य के क्षेत्र में अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बताते चले की शिक्षिका निधि चौधरी बांग्लादेश, नेपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में काव्यपाठ कर चुकी हैं। मुख्य रूप से नारीशक्ति और बाल साहित्य पर लिखती है । तेरह वर्ष की उम्र में अपनी कविता के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम से मिल चुका बधाई पत्र। यह भी पढ़ें- प्रधान शिक्षिका निधि चौधरी को साहित्य के क्षेत्र में मिला कोशी गौरव सम्मान उपन्यास, बाल कथाओं का संग्रह, साझा संग्रह के साथ दस पु...