गंगापार, मार्च 29 -- संविलियन विद्यालय बरसैता में कार्यरत रही महिला शिक्षक वंदना बाजपेई के रिटायर हो जाने पर मेजा के शिक्षकों की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक को गुरु का दर्जा मिला है। गुरु जितना ही अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होगा, उसकी उतनी ही अधिक कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निश्चय ही वंदना बाजपेई ने शिक्षा जगत में वर्ष 1996 से मेजा में नई पहचान बनाई। संचालन शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.