अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर स्थित राहुल सांकृत्यायन भवन के सामने जेसीबी मशीन ने एक शिक्षिका की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा कि शिक्षिका एमएड विभाग के सामने कार पार्किंग करके अन्दर गई थी। उसी दौरान मशीन चालक ने पीछे किया और कार में भिड़ गई। कार क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर शिक्षिका मौके पर पहुंची गई और शोरगुल शुरू हो गया। पता चला कि मौके पर विवि के कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्र व अन्य शिक्षक भी पहुंच गए, हालांकि शिक्षकों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। कुलानुशासक ने बताया कि कार में मशीन टच हुई थी। शिक्षिका कहीं बाहर से आई थीं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...