वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 18 -- Cyber Crime : साइबर ठग अब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का नाम लेकर शिक्षिकाओं को निशाना बना रहे हैं। सैंया विकास खंड के जौनई स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की एक शिक्षिका को साइबर ठगों ने करीब दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। स्थानांतरण रुकवाने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये की मांग की गई और व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भी भेज दिया। शिक्षिका को ज्वाइनिंग तिथि पूछे जाने पर शक हुआ। उन्होंने शिक्षक नेता बृजेश दीक्षित से संपर्क किया, जिसके बाद साइबर ठगी के प्रयास का खुलासा हुआ। शिक्षिका रश्मि शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थीं तभी उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का कर्मचारी बताया। उसने विद्यालय का नाम, यू-डायस कोड, स्टाफ...