धनबाद, मई 12 -- गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय की शिक्षिका भावना चौहान का 17 माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह सोमवार को 22 वें दिन भी जारी रहा। मामले की जानकारी मिलने पर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू सत्याग्रह स्थल पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन से जानकारी ली। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीतीश ठक्कर ने बताया कि शिक्षिका की नियुक्ति विधिवत नहीं हुई थी और उनके लिए स्वीकृत पद नहीं है। इस पर सीओ ने प्रबंध समिति की बैठक बुलाकर मामले की जांच कराने तथा बैठक में डीएसई या उनके प्रतिनिधि को शामिल करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि नियुक्ति, पूर्व भुगतान और आगे की प्रक्रिया पर सामूहिक निर्णय लिया जाए। यह भी पढ़ें- चंडी के बीसीओ को मिला बीईओ का प्रभार वहीं प्रबंधन ने जल्द बैठक कर मामले के समाधान का भरोसा दिया। यह भ...