फिरोजाबाद, मार्च 2 -- इटावा के जसवंत नगर में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के बाद परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल की मोर्चरी में कराया। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने मटसेना थाना क्षेत्र के गांव उजीरपुर आनंदीपुर में अंतिम संस्कार किया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी तो पूरा गांव रो पड़ा। होली पर किसी के घर पर चूल्हे नहीं जले। पुलिस फोर्स तैनात रहा। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव उजीरपुर आनंदीपुर निवासी रामअवतार शर्मा ने 2023 में अपनी पुत्री सोनी शर्मा की शादी जिला इटावा, थाना जसवंत नगर के गांव उतराई निवासी शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरेंद्र दीक्षित के साथ की थी। सोनी जसवंत नगर क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। जबकि शिवकिशोर फिरोजाबाद के मदनपुर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.