पूर्णिया, फरवरी 25 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय चिकनी में पदस्थापित टीआरई-2 की शिक्षिका ने विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक पर जातीय एवं लैंगिक भेदभाव कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन के आलोक में एसडीओ धमदाहा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी धमदाहा से जांच प्रतिवेदन मांगा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी से प्राप्त पत्र के आलोक में ग्रामीण विकास पदाधिकारी धमदाहा नैना पाल को जांच कर प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.