कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर। पिछले गुरुवार को तमकुहीराज सीएचसी में प्रसव के दौरान शिक्षिका की मौत के मामले में तमकुहीराज थाने की पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजा है। पुलिस विभाग ने इस मामले में टीम बनाकर जांच कराने और आख्या से अवगत कराने की मांग की है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने तमकुहीराज थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर सीएचसी अधीक्षक एवं महिला चिकित्सक पर गलत एवं लापरवाहीपूर्वक इलाज के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक मुख्य चिकित्साधिकारी की जांच आख्या के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे कार्रवाई करेगा। तमकुहीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-7 सरदार पटेल नगर निवासी राकेश पुत्र राजदेव ने रविवार को तमकुहीराज थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय एवं महिला चिकित्सक डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.