कौशाम्बी, जून 12 -- नगर पंचायत कड़ा धाम के बुखारी मोहल्ले में रहने वाली रुचि मालवीय पत्नी नीरज पेशे से शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि छह मई की शाम पड़ोस का रहने वाला सबदर हसन बहाने से उनके घर आया था। इस दौरान वह मकान को चारों ओर देख रहा था। फिर चला गया था। 16 मई का वट सावित्री पूजा के लिए शिक्षिका ने गहने निकालने चाहे तो देखा कि आलमारी का ताला टूटा था। उसमें रखे छह जोड़ी टप्स, सोने की जंजीर, अंगूठी, पाजेब, चार पायल, बिछिया, नथ, कील आदि गहने एवं 36 हजार रुपये गायब थे। शिक्षिका को पूरा भरोसा है कि सबदर हसन ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने जल्द ही वारदात का खुलासा करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...