शिक्षिका के पीछे पड़ा 'छोटा हाथी' का ड्राइवर, सड़क पर अश्लील हरकत, फिर महिला ने दिखाई हिम्मत
संवाददाता, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ सड़क पर शर्मनाक हरकत सामने आई है। स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में 'छोटा हाथी' का एक ड्राइवर शिक्षिका के पीछे पड़ गया। सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए वह शिक्षिका को दिखाकर अश्लील इशारे करने लगा। शिक्षिका स्कूटी से थीं। उन्होंने ड्राइवर की हरकतों का विरोध किया तो उसने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब ढाई किलोमीटर तक वह शिक्षिका का पीछा करता रहा। इस दौरान उसने कई बार 'छोटा हाथी' से स्कूटी में टक्कर मारकर शिक्षिका को सड़क पर गिराने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान शिक्षिका ने काफी हिम्मत दिखाई। उन्होंने अपनी स्कूटी 'छोटा हाथी' के सामने खड़ी कर दी। शोर सुनकर जुटे लोगों ड्राइवर को पकड़ लिया। घटना, मेरठ-करनाल हाईवे की है। मंगलवार दोपहर हुए इस शर्मनाक कांड के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.