मेरठ, मार्च 30 -- शिक्षिका के पति से चेन और अंगूठी लूटने वाले बदमाश नौशाद को रविवार को स्वाट टीम और थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से करीब डेढ़ लाख की नकदी और तमंचा बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज देखते हुए पुलिस टीम गाजियाबाद तक पहुंच गई। बीती 15 मार्च की शाम कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित फाजलपुर निवासी विजय कुमार बाइक से अपनी पत्नी सरिता को लेने ब्रह्मपुरी स्थित सरदार पटेल स्कूल जा रहे थे। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं और दरोगा भर्ती परीक्षा में उनकी ड्यूटी थी। जैननगर के पास बाइक पर दो बदमाश पहुंचे। तमंचा दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाश ने जेवरात एक सर्राफ को बेच दिए थे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.