आगरा, मई 2 -- ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना पर शिक्षिका के विरुद्ध हुई निलंबन की कार्रवाई होने पर अब स्कूल में नहीं आने की जानकारी पाकर आक्रोशित बच्चों ने स्कूल का गेट बंद कर दिया और प्रदर्शन किया। निलंबन की कार्रवाई को एक साजिश बताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। बच्चों ने स्पष्ट कहा कि जब तक शिक्षिका निलंबन रद्द नहीं होता, वह स्कूल नहीं खुलने देंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जानकारी ली है। भिटौना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन के लिए शनिवार की सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे। यहां बच्चों को जानकारी हुई कि विद्यालय में अध्यापन कार्य करने वाली शिक्षिका शालिनी मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- छात्राओं के आरोप पर शिक्षक को विद्यालय से हटाया गया कार्रवाई से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख...