मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- साहेबगंज। अहियापुर निवासी प्लस टू की वनस्पति विज्ञान की शिक्षिका ज्योति कुमारी का गुरुवार को निधन हो गया। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय मदारपुर सारण में पदस्थापित थीं। पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शिक्षिका हिन्दुस्तान से जुड़े जयकांत त्रिपाठी की पुत्रवधू थी। निधन पर स्कूल के शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...