प्रयागराज, अप्रैल 6 -- नीमसराय मुंडेरा निवासी एक शिक्षिका के घर चोरी की घटना सामने आई है। नीमसराय मुंडेरा निवासी शिक्षिका आकांक्षा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति लखनऊ में व्यापार करते हैं। 15 मार्च को वह मायके राजरूपपुर चली गई थीं। घर में ताला बंद था। 31 मार्च की सुबह लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। चोर अलमारी में रखे सोने का 30 ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम का छोटा मंगलसूत्र, 12 ग्राम की चेन, झुमके-कुंडल, टॉप्स के कई सेट, अंगूठियों सहित 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...