छपरा, अगस्त 26 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मंदिर के पास बाइक सवार उचक्कों ने एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली। मुशहरी की शिक्षिका आरती कुमारी अपने पति के साथ परसा बाइक से जा रही थीं। वह परसा श्रीरामपुर विद्यालय में शिक्षिका है। जैसे ही वह पति के साथ सुंदरपुर मंदिर के पास पहुंची की कि बाइक पर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने ओवर टेक कर उसके गले से सोने की चेन झपट्टा मार कर खींच लिए। फिर परसा की तरफ भागने लगे।उसके पति ने बाइक से कुछ दूरी तक अपराधियों का पीछा किया।लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आ सके।इस संबंध में पीड़िता के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.