शिक्षिका की हत्या में मेरठ से दबोचा आरोपी पति नशे का है आदी, तीन बार जा चुका नशा मुक्ति केंद्र
रामपुर, अप्रैल 7 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात सामने आने के बाद शक के दायरे में आए शिक्षिका के पति को पुलिस ने मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी पति मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में चला गया था। पुलिस के सामने आरोपी ने हत्या की बात को कबूल कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षिका का शव उनके ही कमरे में निर्वस्त्र हालत में पाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार पूछताछ में उसके पति राहुल ने गला घोंटकर हत्या की बात स्वीकार की है। बताया कि आरोपी के पति को मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.