शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने युवक सहित पांच लोगों पर साजिश कर दहेज और मकान के दबाव में बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। चिनौर निवासी निर्मला देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शाम्भवी शुक्ला शहर के एक युवक के संपर्क में थी। युवक शादी की बात करता था। आरोप है कि युवक के नाना-नानी और मामा-मामी ने शादी के लिए पांच लाख रुपये नकद, लग्जरी कार और आभूषण की मांग की। परिवार ने दहेज देने से इंकार कर दिया और कहा कि शादी के बाद मकान बेटी को दिया जाएगा। 11 फरवरी को शाम्भवी ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर युवक से शादी होने की जानकारी दी। इसके बाद युवक मकान अपने नाम कराने या दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बना...