शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- शिक्षिका शांभवी शुक्ला की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका की मां निर्मला देवी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बेटी को षड़यंत्र के तहत जमीन हड़पने और गोपनीय विवाह के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रखर बाजपेयी, उसकी मां सुनीता, मामा अजय मिश्रा तथा नाना-नानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार शांभवी ने परिवार को बताया था कि शहर के एक युवक से उसका परिचय है और वह उससे शादी करना चाहता है। मां का आरोप है कि जब वह युवक के नाना-नानी और मामा-मामी से मिलीं तो पांच लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार और आभूषण की मांग की गई। परिवार ने दहेज देने से इनकार करते हुए कहा कि शादी के बाद मकान बेटी को दिया जाएगा। 11 फरवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.