आगरा, जनवरी 24 -- इलाज में लापरवाही का आरोप लगा पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में मामला प्रस्तुत किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार एवं सदस्य राजीव सिंह ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ वाद स्वीकार कर बीमा कंपनी से इलाज में खर्च हुए एक लाख 75 हजार रुपये का चेक जमा करा पीड़ित को सौंपा। शमसाबाद रोड निवासी बीएन पचौरी ने बीमा कंपनी आदि के खिलाफ अधिवक्ता के माध्यम से आयोग में वाद दायर किया था। आरोप था कि उसकी पत्नी सुधा पचौरी एक कॉलेज में शिक्षिका के पद से 30 जून 2013 को सेवानिवृत्त हुई थी। 2012 में पीठ व कमर में दर्द होने की वजह से डॉक्टर से परामर्श लिया। उनके द्वारा दर्द निवारक गोलियों का प्रिस्कप्सन दिया गया। दवा खाने से आराम न मिलने पर फिर से डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराकर रिपोर्ट के साथ बुलाया। रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.