मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। बलिया जनपद निवासी अंजली सिंह जो मऊ जनपद के डुमराव ब्लॉक में रहकर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अपनी दो पुत्री में से छोटी पुत्री वैभवी सिंह को कराटा सीखने के लिए हमेशा से तत्पर रहीं। लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक का आयोजित सब जूनियर कराटे चैंपियन में 40 किलो वर्ग में सातवीं कक्षा की छात्रा वैभवी सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। वैभवी की सफलता पर राज्य स्तरीय चयन समिति ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित किया है। पिता अवधेश सिंह और माता अंजली सिंह ने बताया कि उसकी लगन और मेहनत का परिणाम है। यह भी पढ़ें- कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड़ियों ने जीते 77 पदक बधाई देने वालों में राम अवध सिंह, अमर यादव, हरिनाथ सिंह, सोनू सिंह, जवाहर चौहान आदि लोगों ने इनका भव्य स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्ता...