हरदोई, सितम्बर 22 -- हरदोई। विकासखंड संडीला के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में कार्यरत सहायक अध्यापिका शाहीन बेगम की तबीयत बिगड़ने के मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि विद्यालय की रसोई में गैस सिलेंडर लीक होने की घटना के दौरान शिक्षिका सीसीएल पर थीं। इसके बावजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी संडीला ने उन्हें बीआरसी पर तत्काल उपस्थित होने को कहकर दबाव दिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जांच पूरी होने तक संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रशासनिक दायित्वों से अलग करने की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। ब्रेन हेमरेज के बाद उपचार के लिए शिक्षिका को लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष शचीन्द्र मिश्र 'सचिन' ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि मामले की ज...