हमीरपुर, मार्च 22 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बस स्टैंड में तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षिका की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में शिक्षिका बाल-बाल बच गई, लेकिन कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कस्बा निवासी रंजना रघुवंशी पारा रैपुरा के कंपोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक है। रविवार की शाम करीब पांच बजे बस स्टैंड के समीप कार में तेज रफ्तार ट्रक ने रंजना की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में शिक्षिका बाल बाल बच गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय दुकानदारों ने घटना करके भाग रहे ट्रक चालक को ट्रक के साथ दबोच लिया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा कराया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...