शाहजहांपुर, मार्च 13 -- खुटार। खुटार क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी संजीव बाजपेई की 21 वर्षीय पुत्री सुदर्शनीय बाजपेई की बुधवार को बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह नवदिया ओरीलाल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षिका थीं। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विद्यालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई और एक दिन का अवकाश घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...