रुडकी, अप्रैल 21 -- मंगलौर। गंगनहर पटरी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आवास विकास निवासी रजनीश चौहान ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी रीतू चौहान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिब्बरहेड़ी में शिक्षिका थीं। 31 मार्च की सुबह वह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह गंगनहर पटरी मार्ग पर नीशू हैरीटेज कॉलोनी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.