शिक्षिका का कत्ल कर चलती कार से फेंकी लाश, पिता ने स्कूल मैनेजर पर लगाया आरोप
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- गोरखपुर/ देवरिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के एक निजी स्कूल की शिक्षिका की हत्या कर उसकी लाश देवरिया में चलती कार से फेंक दी गई। शिक्षिका का शव देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। शनिवार शाम कार सवार उसका शव फेंककर फरार हो गए थे। रविवार शाम व्हाट्सएप ग्रुप पर शव की तस्वीर देखकर गांव के लोगों ने उसकी पहचान की। वह शनिवार सुबह स्कूल में पढ़ाने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी थी। शिक्षिका के पिता ने स्कूल के मैनेजर विजय निषाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर स्कूल मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। मारी गई शिक्षिका झंगहा क्षेत्र के बोहबार चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। वह नई बाजार ब्रह्मपुर स्थित एक निजी एकेडमी में पढ़ाती थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.