शिक्षिका और ऑटो चालक के प्रेम प्रसंग पर स्कूल में हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत
मुंगेर, मई 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के एक विद्यालय में गुरुवार को कथित प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि मामला शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय आने-जाने के दौरान एक शिक्षिका और ऑटो चालक के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। बताया जाता है कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं।
घटना का विवरण इस संबंध की जानकारी चालक की पत्नी को लग गई। इसके बाद वह अपने परिजनों और कुछ ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंच गई और शिक्षिका के खिलाफ हंगामा करने लगी। अचानक हुए हंगामे से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने किसी तरह बच्चों की पढ़ाई का हवाला देकर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.