संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष गतिविधि सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने एक शानदार नाटक प्रस्तुत कर बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया और उन्हें जीवन का महत्वपूर्ण संदेश दिया। नाटक के माध्यम से बच्चों को सिखाया गया कि विषम परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ के साथ किस तरह हर मुश्किल से बाहर निकला जा सकता है।नन्हे नौनिहालों ने इस प्रस्तुति का खूब आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने शिक्षिकाओं की बेहतर प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियाँ आयोजित की जा...