शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक मनाई हरियाली तीज
बलरामपुर, अगस्त 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। सावन मास एवं हरियाली तीज के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से आरआर पैलेस सभागार में महिला शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से महिला शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरे रंग के परिधानों में सजी शिक्षिकाओं ने हरियाली तीज की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। संघ की जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित समारोह में हरियाली तीज के सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा करते हुए शिक्षिकाओं ने आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं एवं विद्यालयों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उत्साह पूर्वक महिला अध्यापिकाओं ने मनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.