हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी। बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं के समय शिक्षिकाओं को 'चाइल्ड केयर लीव' (सीसीएल) न देने के मामले में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कैंप कार्यालय में हुई सुनवाई के बाद आयुक्त ने खंड शिक्षा अधिकारी को अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश जारी किए।रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक की उन शिक्षिकाओं ने सीसीएल की मांग की थी, जिनके बच्चे वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर-कोटाबाग ने यह अवकाश देने से मना कर दिया था, जिसके विरोध में शिक्षिकाओं ने राजकीय शिक्षक संघ के साथ मिलकर शनिवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से कैंप कार्यालय में मुलाकात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.