गोपालगंज, फरवरी 27 -- थावे। एक संवाददाता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान थावे में उच्च विद्यालय की शिक्षिकाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान शिक्षिकाओं को नवीन शिक्षण विधियों, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।प्रशिक्षकों ने गतिविधि-आधारित शिक्षण, शिक्षण में तकनीक के उपयोग और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के उपायों पर विशेष बल दिया। समापन सत्र में डायट के प्राचार्य डॉ. अनुराग मिश्र ने प्रतिभागी शिक्षिकाओं को प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.