गोपालगंज, मार्च 14 -- फुलवरिया। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के अपग्रेड मिडिल स्कूल गणेश डूमर की शिक्षिका सुषमा कुमारी तथा अपग्रेड मिडिल स्कूल काजीपुर की शिक्षिका जहांआरा को निपुण टीएलएम मेला में उत्कृष्ट कार्य के लिए अलग-अलग तिथियों पर जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय बीआरसी कार्यालय परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षाकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडब्ल्यूओ सह प्रभारी बीईओ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जिला और प्रदेश स्तर पर हमारे शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मानित होना पूरे प्रखंड के लिए गर्व की बात है। मौके पर प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार राय, शिक्षक अरुण कुमार सिंह, चंद्रिका बैठा, कर्मी मंटू कुमार, अवधेश यादव आदि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.