मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शिक्षिकाओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी), मुंगेर द्वारा सोमवार से मुंगेर से खड़गपुर के बीच विशेष पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई है। यह सेवा खास तौर पर नौवागढ़ी बरियारपुर, श्यामपुर एवं खड़गपुर क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं को समय पर स्कूल पहुंचाने और सुरक्षित रूप से वापस लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बीएसआरटीसी, मुंगेर की प्रतिष्ठा अधीक्षक विजय यादव के अनुसार, सुबह के समय मुंगेर से खड़गपुर के लिए दो पिंक बसों का संचालन किया जाएगा। पहली बस सुबह 7:30 बजे तथा दूसरी बस 8:40 बजे मुंगेर से रवाना होगी। वहीं, शाम के समय शिक्षिकाओं को वापस लाने के लिए खड़गपुर से मुंगेर के लिए दो बसें चलाई जाएंगी, जो क्रमशः शाम 5:00 बजे और 5:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.