प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। जनगणना में परिषदीय शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनियमितता पूर्वक ड्यूटी लगाई जाने पर शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के एक गुट की सैदाबाद विकासखंड में गुरुवार को हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को सैदाबाद से धनूपुर और हंडिया में जबरन जनगणना कार्य के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मांगशिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने कार्य स्थल से लगभग 25 से 30 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके अलावा शासन के आदेश के विपरीत कुछ 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों, दिव्यांग, गर्भवती शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस चिलचिलाती धू...