सीतापुर, मार्च 13 -- सिधौली, सीतापुर। श्री बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मुकाबला शिक्षा 11 बनाम ब्रदर्स 11 के बीच हुआ। जिसमें शिक्षा 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में ब्रदर्स 11 ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 55 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी शिक्षा 11 की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मात्र पांच ओवरों में बिना कोई विकेट खोए ही यह मैच आसानी से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम दुबे को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। दूसरे मैच में लेजेंड्स 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और छह विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गली चैंपियंस की टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज तीन ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। इस मैच के नायक आयुष गुप्ता रहे, जिन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। दिन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.