गोंडा, मार्च 9 -- करनैलगंज, संवाददाता। सरयू डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने 'स्वास्थ्य एवं पोषण' का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। शिविर के बौद्धिक सत्र में विशेषज्ञों ने स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षा की अपरिहार्यता पर बल दिया। प्रातः कालीन सत्र में स्वयंसेवकों की टोलियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। किरण, रोहित, रोशनी, तान्या और साक्षी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने 'आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता' और 'पोषण अपनाओ, रोग दूर भगाओ' जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली के प्रति सजगता है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.