गोंडा, फरवरी 12 -- खरगूपुर। शिक्षा बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक विकास की कुंजी है। इसकी सहायता से वह समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का साहस जुटा सकता है। यह बातें खरगूपुर के बाबा पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कालेज में आयोजित छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक नित्यानंद शुक्ल ने कही। प्रधानाचार्या ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल में विभिन्न गतिविधियों ने अव्वल रही कक्षा दस की 192 व 12 की 235 छात्राओं को सम्मानित किया गया है। समारोह में शेष नारायण शुक्ल, राम उददुर वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राम दास पाण्डेय, सुनीता शुक्ला, रंजू,माधुरी, गीता, सैयदा,बब्लू गुप्ता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.