कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर। खड्डा कस्बे के सिविल लाइंस मोहल्ले में स्थित रायल फ्यूचर कांवेंट स्कूल में परीक्षा परिणाम व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा व बीईओ राजेश कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षा जरुर दिलाएं। अतिथियों ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के प्रथम स्थान लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक विकास राय ने आभार जताया। इस दौरान विनोद यादव, अतुल सिंह, माधव राव, रविलाल कुशवाहा, राघवेन्द्र मौर्य, प्रदीप गुप्ता, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.