शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे बड़ा माध्यम: रोमी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- पलियाकलां। एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, चन्दनचौकी परिसर में अनुसूचित जनजाति की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने मेधावी छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म और साइकिलें वितरित कीं। विधायक रोमी साहनी नें छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। इस खास मौके पर परियोजना अधिकारी कृष्ण पाल सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। साइकिल और यूनिफॉर्म पाकर छात्राओं के चेहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.