मिर्जापुर, दिसम्बर 11 -- राजगढ़। नवीन राजकीय हाई स्कूल तेंदुआ कला का बुधवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षा ही संपूर्ण बदलाव का आधार है। शिक्षा के बिना समाज जागरूक नहीं हो सकता है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों स समा बाध दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हवा जमती की प्रधानाध्यापक सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ कराया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि बचपन को सुंदर एवं उज्ज्वल शिक्षा के जरिये ही बनाया जा सकता है। बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस, वकील, कलाकार एवं जज बनने का सपना विद्यालय में ही देखते हैं। गांव के बच्चों को आगे पढ़ाई में में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.