हरिद्वार, जून 2 -- शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए, तभी वे जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। यह बात उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने एंजिल्स एकेडमी स्कूल बहादराबाद में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नी सहित अनेक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने स्वागत भाषण में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों और विद्यार्थियों की सफलताओं की जानकारी दी। समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा नौ से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने 1...