बेगुसराय, मार्च 9 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण व विकास के मामले में शिक्षा की सबसे सशक्त माध्यम है। ये बातें तेघड़ा स्थित रामजीलाल सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना के 50वें साल में प्रवेश पर रविवार को आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बेगूसराय के स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। विशिष्ट अतिथि बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने शिक्षा के विकास में समर्पित समाजसेवियों और शिक्षकों की सराहना की। मुख्य वक्ता शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति के बिहार प्रदेश सचिव रामलाल ने विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य पर पकाश डाला। रामजीलाल सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष अनुपम कुमार व प्राचार्य शारदानंद सरस्वती ने अतिथियों का स्वागत किया। सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, अध्यक्ष अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.