बोकारो, जुलाई 24 -- शिक्षा की डगर को आसान बनाने और विद्यार्थियों के सपनों को नई रफ्तार देने वाली झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत शुक्रवार को राम रतन उवि ढोरी परिसर में 135 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि कुल 853 छात्र-छात्राओं को उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिलें प्रदान की जाएंगी। मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज और राष्ट्र का भविष्य तय करती है। सरकार चाहती है कि संसाधनों की कमी किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। यह भी पढ़ें- 170 छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साईकिल वितरण उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिल का सदुपयोग करते हुए पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन करने तथा जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। ...