आगरा, मार्च 8 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डाक्टरों ने महिला दिवस पर कहा कि शिक्षा ही उनकी मजबूती का सबसे बड़ा हथियार है। रविवार को संगठन ने आईएमए भवन पर महिला दिवस मनाया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण पर व्यापक संवाद किया गया। डा. राकेश भाटिया ने कहा कि नारी सिर्फ परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि समाज के संस्कार और संवेदनशीलता की वाहक है। डा. दीप्तिमाला का कहना था कि शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। डा. रवि पचौरी ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए पुरुष और महिलाओं को सहभागी बनना होगा। डा. वंदना कालरा ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला समाज में आत्मसम्मान और खुद फैसला लेने की क्षमता प्राप्त करती है। इससे परिवार, समाज मजबूत होते हैं। डा. ओपी यादव ने कहा कि चिकित्सा जगत में महिलाओं की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.