शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव
मेरठ, अप्रैल 8 -- गांव इकवारा स्थित राजकीय हाईस्कूल में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाल ही में एसडीएम पद पर चयनित हुई गांव की ज्योति धामा और ग्राम प्रधान उपासना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने नारे लगाते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिससे ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ी। प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद, राजेंद्र, आनंद, नंदलेश कुमार, सुनीता, मीनाक्षी, विनोद कुमार, रिपु कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.